प्रेमिका की पढ़ाई के लिए कमाया हर पैसा, लेकिन मिला दर्दनाक अंजाम… गुमला में युवक ने दी जान | Ranchi Day प्रेमिका की पढ़ाई के लिए कमाया हर पैसा, लेकिन मिला दर्दनाक अंजाम… गुमला में युवक ने दी जान - Ranchi Day

Breaking

4/28/2026

प्रेमिका की पढ़ाई के लिए कमाया हर पैसा, लेकिन मिला दर्दनाक अंजाम… गुमला में युवक ने दी जान

गुमला जिला अंतर्गत पालकोट थाना क्षेत्र के करंजटोली गांव में रविवार की सुबह एक युवक अनुप किंडो ने प्रेम प्रसंग के मामले में महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अनुप किंडो का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक युवती के साथ था। अनुप अपनी प्रेमिका को बहुत चाहता था और उसके लिए खुद गोवा जाकर मजदूरी करने लगा। वह अपनी कमाई का पैसा प्रेमिका को भेजता था ताकि वह नर्सिंग कर सके। अनुप के सहयोग से युवती ने अपनी पढ़ाई की। लेकिन नर्स बनते ही वह अनूप से दूर हो गई।
 
पिछले तीन महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। अनुप प्रेमिका को मनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन युवती के व्यवहार में आए बदलाव से गहरे तनाव में था। आखिरकार उसने रविवार की सुबह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना के एएसआई प्रमोद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।

No comments:

Post a Comment