राँची: पंडरा ओपी क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने खोखा (कारतूस) भी बरामद किया है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है।
प्राथमिक जांच में मामला आपसी विवाद और पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
“पंडरा ओपी क्षेत्र में गोलीकांड: युवक घायल, रक्षा मंत्री राज्य के आवास और पंडरा T.O.P से महज 300–400 मीटर दूर चली गोली”
बता दे कि कल ही पंडरा कृषि बाजार के पास पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया था और आज सुबह आपराधिक घटना सामने आई है।

No comments:
Post a Comment