कांके में विराट हिन्दू सम्मेलन* संथाल-सनातन एक मूल के हैं -विवेक प्रताप सिंह | Ranchi Day कांके में विराट हिन्दू सम्मेलन* संथाल-सनातन एक मूल के हैं -विवेक प्रताप सिंह - Ranchi Day

Breaking

4/20/2026

कांके में विराट हिन्दू सम्मेलन* संथाल-सनातन एक मूल के हैं -विवेक प्रताप सिंह

कांके में विराट हिन्दू सम्मेलन

राँची। कांके, हिंदूवादी धर्म प्रचारक विवेक प्रताप सिंह ने कहा की सनातन धर्म सृष्टि का मूल है ।संथाल और सनातन एक ही संस्कृति और परंपरा के वाहक हैं। सनातन, सरना में कोई भेद नहीं है, सबों के देवी, देवता और पूर्वज एक समान हैं। नदी, पेड़, पहाड़, प्रकृति और गो माता को सभी पूजते हैं। 

कांके चौक के निकट सकल हिंदू समाज द्वारा रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते उन्होंने कहा की झारखंड में धर्मांतरण गैंग को विकास के नाम पर प्रतिवर्ष हजारों करोड रुपए प्राप्त हो रहा है और इसका अधिकांश भाग चंगाई सभा, प्रार्थना सभा और धर्मांतरण पर खर्च हो रहा है। देश में चल रहे लव जिहाद के प्रति सचेत करते हुए उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एकजुट रहने की सलाह दी, ताकि भविष्य में देश और धर्म बचा रहे। 

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत पर्यावरण प्रमुख महेंद्र कुमार ने संघ स्थापना की पृष्ठभूमि और राष्ट्र संवर्धन के लिए पिछले 100 वर्षों के दौरान संघ कार्यकर्ताओं के योगदान और बलिदान को रेखांकित किया। समाज को सबल, संगठित और सुदृढ़ बनाने के लिए उन्होंने पंच परिवर्तन का संदेश- सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन, नागरिक कर्तव्य बोध जीवन में उतारने पर जोर दिया।

कांके थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर ने धर्म का इस्तेमाल समाज को जोड़ने हेतु करने तथा शराब एवं अन्यशीली वस्तुओं से बचने की सलाह दी।

करपात्री सेवा आश्रम, मसमानो,  लोहरदगा के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भी पुरातात्विक खुदाई में देवी-देवताओं की 5-10 हजार वर्ष पुरानी प्रतिमाएं प्राप्त हुई हैं जो इस बात का प्रमाण है कि जनजाति समाज भी हजारों वर्ष से प्रकृति के साथ-साथ सनातन देवी-देवताओं की पूजा करते रहे हैं। 

आरंभ में विवेक प्रताप सिंह ने अंग वस्त्र प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन सोमा उरांव ने तथा कार्यक्रम का संचालन रमेश साहू ने किया। संयोजक अर्जुन राम ने अंत में सभी को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दिया ।इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा और संस्कृति संवर्धन के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले लगभग एक दर्जन लोगों को सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment