मांडर टोल प्लाजा के पास धान से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल | Ranchi Day मांडर टोल प्लाजा के पास धान से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल - Ranchi Day

Breaking

2/04/2026

मांडर टोल प्लाजा के पास धान से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल

मांडर टोल प्लाजा के पास धान से भरा


मांडर। बुधवार शाम करीब 3 बजे मांडर टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीजुपाड़ा की ओर से रांची की तरफ तेज रफ्तार में जा रहा धान से लदा एक ऐसर ट्रक टर्निंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया।

हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और टोल प्लाजा के कर्मियों की मदद से घायल चालक को तुरंत मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment