Palamu Murder News: पलामू में अंधविश्वास का कहर: ओझा-गुणी के शक में पति-पत्नी और बेटे की हत्या | Ranchi Day Palamu Murder News: पलामू में अंधविश्वास का कहर: ओझा-गुणी के शक में पति-पत्नी और बेटे की हत्या - Ranchi Day

Breaking

2/01/2026

Palamu Murder News: पलामू में अंधविश्वास का कहर: ओझा-गुणी के शक में पति-पत्नी और बेटे की हत्या

झारखंड के पलामू में दिल दहला देने वाली घटना ranchi day

पलामूः पलामू के पांकी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर आई हैं कुसडी  इलाके में पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई है आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास में तीनों लोगों की हत्या की गई हैघटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले में छानबीन कर रही हैघटनास्थल पांकी थाना से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर हुई है मृतक की पहचान विजय भुइयां उसकी पत्नी और उसके बेटे के रूप में हुई

पांकी थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली है कि तीन लोगों की हत्या हुई है स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक विजय भुइयां एवं उसके परिजनों की ओझा गुणी के शक में हत्या की गई है विजय भुइयां का अपने गांव के ही कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी

स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात कुछ संदिग्ध व्यक्ति पीड़ित के घर पहुंचे थे। पहले उनके साथ झगड़ा और मारपीट हुई, जिसके बाद हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी और उनके बेटे की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वारदात के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतकों के परिजन घटनास्थल पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाकों में शामिल है।

No comments:

Post a Comment