प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के सपनों को नई दिशा देते हुए 18वें रोजगार मेले के माध्यम से एक खास संदेश दिया। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों में 61,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह आयोजन केवल रोजगार वितरण का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि इसे विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का औपचारिक आमंत्रण बताया गया। पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, साल 2026 उनके जीवन में नई शुरुआत, नया संकल्प और नया बसंत लेकर आया है। ये भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की
दिशा में एक मजबूत कदम है पीएम मोदी ने शनिवार को वर्चुअली 18वें रोजगार मेले में युवाओं को 61 हजार जॉब लेटर बांटे। ये नियुक्ति गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में की गई है। रोजगार मेले का आयोजन देश के 45 जगहों पर किया जा रहा है।
पीएम ने क्या कहा पीएम मोदी ने कहा, ‘आज के इस महत्वपूर्ण दिन देश के 61 हजार से अधिक नौजवान जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। आज आप सभी को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। ये एक तरह से नेशन बिल्डिंग का इनविटेशन लेटर है।’
मिशन मोड पर सरकारी भर्तियां प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, रोजगार मेला अब एक संस्था का रूप ले चुका है। इसका उद्देश्य सिर्फ नियुक्तियां देना नहीं, बल्कि सरकारी भर्तियों को मिशन मोड में समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करना है। उन्होंने बताया कि, अक्टूबर 2022 में शुरू हुई इस पहल के तहत अब तक 11 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिल चुकी है, जो भारत के इतिहास में सबसे बड़े सरकारी भर्ती अभियानों में शामिल है।
भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में एक प्रधानमंत्री ने कहा कि, भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि युवाओं के लिए देश और विदेश दोनों स्तरों पर नए अवसर बनें।

No comments:
Post a Comment