रात की शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई, राँची में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान | Ranchi Day रात की शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई, राँची में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान - Ranchi Day

Breaking

1/31/2026

रात की शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई, राँची में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान

ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी की ranchi day

राँची। में शनिवार को ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी की अगुवाई में शहर में 250 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न और करीब 400 साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर 700 से ज्यादा साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जब्त किए थे, बता दें कि हाल के दिनों में राँची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह को कई बुजुर्गों ने यह शिकायत की थी कि खासकर अस्पताल के बाहर और रात के समय मोडिफाइड साइलेंसर की वजह से बाइक काफी तेज आवाज करती है।

जिसकी वजह से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह की शिकायतें अन्य लोगों के द्वारा भी ट्रैफिक एसपी तक पहुंचाई गई थी। जिसके बाद एक बड़ा अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई।

No comments:

Post a Comment