बिहार के पारंपरिक स्नैक्स को ऑनलाइन पहचान दिला रहा है "निमकी" | Ranchi Day बिहार के पारंपरिक स्नैक्स को ऑनलाइन पहचान दिला रहा है "निमकी" - Ranchi Day

Breaking

12/24/2025

बिहार के पारंपरिक स्नैक्स को ऑनलाइन पहचान दिला रहा है "निमकी"

बिहार के पारंपरिक स्नैक्स को ऑनलाइन पहचान दिला रहा है "निमकी"

गया (बिहार): डिजिटल इंडिया के इस दौर में बिहार के पारंपरिक स्वाद अब सिर्फ स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं रहे। "निमकी" नाम का एक उभरता हुआ स्नैक्स ब्रांड बिहार के पारंपरिक स्नैक्स को ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए देश भर के ग्राहकों तक पहुंचा रहा है।

निमकी का फोकस उन पारंपरिक और देसी स्नैक्स पर है जो सालों से घरों में बंटते आ रहे हैं, जैसे तिलकुट (गया का प्रसिद्ध प्रसाद), छिक्की, केले के चिप्स और नमकीन। ब्रांड का उपदेश सिर्फ बिजनेस करना नहीं, बल्कि बिहार के खाने की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाना है।

ब्रांड से जुड़े लोग बताते हैं कि निमकी के उत्पादों में शुद्ध सामग्री, देसी गुड़, तिल और प्राकृतिक कच्चे माल को तैयार किया जाता है। स्वच्छता और गुणवत्ता के साथ ही खास ध्यान दिया जाता है, ताकि ग्राहकों को घर जैसा स्वाद मिले।

निमकी ने व्हाट्सएप बिजनेस, फेसबुक और ऑनलाइन ऑर्डर सिस्टम की जरूर अपनी पहुंच बढ़ाई है। ग्राहक घर बैठे ही पारंपरिक स्नैक्स ऑर्डर कर पा रहे हैं, जो खास तौर पर शहरों में रह रहे हैं बिहार के लोगों के लिए एक इमोशनल कनेक्ट बन गया है।

निमकी के लोकप्रिय उत्पाद:

गया, बिहार का प्रसिद्ध तिलकुट

देसी गुड़ से बनी चिक्की

कुरकुरे केले के चिप्स

रोज़ाना के लिए नमकीन

शामिल हैं, जिन्हे ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ब्रांड का कहना है कि आने वाले समय में और भी पारंपरिक स्नैक्स ऑनलाइन लॉन्च किए जाएंगे, जिनके स्थानीय उत्पादकों को भी रोजगार मिलेगा और बिहार के स्वाद को एक नई पहचान मिलेगी।

इस तरह निमकी न सिर्फ एक स्नैक्स ब्रांड बन रहा है, बल्कि "टेस्ट ऑफ ट्रेडिशन" को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिंदा रखने की एक कोशिश भी है।

No comments:

Post a Comment