मंगलवार देर रात हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार (39 वर्ष) की मौत हो गई। घटना 09 दिसंबर की रात लगभग 10:45 बजे की बताई जा रही है। FIR संख्या 547/2025 देवघर नगर थाना में दर्ज की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक आलोक कुमार मॉडर्न पब्लिक स्कूल के समीप स्कूल का दरवाजा खुलने का इंतजार कर रहे थे, तभी बेलगाम कार (JH15M3310) ने स्कूल के समीप खड़े आलोक कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में आलोक कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
FIR में दर्ज बयान के अनुसार, घटना में शामिल कार चालक झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता राहुल चंद्रवंशी के परिवार का सदस्य बताया जा रहा है।
FIR में आरोपी के रूप में राहुल चंद्रवंशी, उसका भाई , भतीजा सहित अज्ञात व्यक्तियों का भी नाम दर्ज किया गया है।

No comments:
Post a Comment