न्यायपालिका ने अच्छा किया...', कुलदीप सेंगर की जमानत पर मंत्री दयाशंकर सिंह का बयान | Ranchi Day न्यायपालिका ने अच्छा किया...', कुलदीप सेंगर की जमानत पर मंत्री दयाशंकर सिंह का बयान - Ranchi Day

Breaking

12/25/2025

न्यायपालिका ने अच्छा किया...', कुलदीप सेंगर की जमानत पर मंत्री दयाशंकर सिंह का बयान

उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए एक वकील ने शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल की है। जमानत के फैसले के बाद रेप पीड़िता ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की बात कही थी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 2017 के उन्नाव रेप मामले में कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए उसे जमानत दे दी थी। हालांकि, पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण सेंगर फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ ने उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ दायर अपील लंबित रहने तक सजा को निलंबित करने का आदेश दिया है।

'न्यायपालिका ने अच्छा किया...', कुलदीप सेंगर की जमानत पर योगी के मंत्री दयाशंकर सिंह का बयान

कुलदीप सेंगर
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर रेप केस में आरोपी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे हैं लेकिन 23 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा निलंबित कर जमनात दे दी. जिसको लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस मामले में यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा, "न्यायपालिका ने अच्छा किया, न्याय मिला लेकिन देर से मिला, फैसले का स्वागत करते हैं." जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है.

No comments:

Post a Comment