शुक्रवार को कांटाटोली इलाके में रांची नगर निगम ने लगातार जारी रखा बुलडोजर ऐक्शन। | Ranchi Day शुक्रवार को कांटाटोली इलाके में रांची नगर निगम ने लगातार जारी रखा बुलडोजर ऐक्शन। - Ranchi Day

Breaking

12/27/2025

शुक्रवार को कांटाटोली इलाके में रांची नगर निगम ने लगातार जारी रखा बुलडोजर ऐक्शन।

झारखंड में बुलडोजर ऐक्शन लगातार
प्रतीकात्मक फोटो 

झारखंड में बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। रांची नगर निगम की ओर से शुक्रवार को कांटाटोली इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगम की इन्फोर्समेंट टीम और ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में मौलाना आजाद कॉलोनी चौक से कांटाटोली चौक तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इस क्रम में दो दर्जन से अधिक अस्थायी संरचना को ध्वस्त किया गया। वहीं कई ठेला, गुमटी व खोंमचा भी हटाए गए। निगम का दावा है कि अभियान के बाद व्यस्त मार्ग कांटाटोली को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। निगम की ओर से सड़क के किनारे से हटाए गए वेंडर को चेताया गया है कि फिर से दुकान लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर, निगम की ओर से शहरवासियों से मुख्य सड़क व नालियों पर अतिक्रमण नहीं करने का आह्वान किया गया है।

No comments:

Post a Comment