Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार तड़के एक खौफनाक वारदात सामने आई है। उरीमारी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने आदिवासी छात्र संघ के बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष एवं बिरसा परियोजना के विस्थापित नेता दसई मांझी के घर पर दनादन गोलियां चलाईं।
घटना बुधवार अलसुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया गया कि अभी हाल के दिनों में क्षेत्र के बड़े व्यवसायियों और कोयला कारोबारियों को रंगदारी के लिए फोन कॉल आ रहा है, जिससे सभी परेशान हैं। इसी कड़ी में इस गोलीबारी की घटना को जोड़कर देखा जा रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इधर बुधवार की सुबह सयाल में दामोदर किनारे छठ घाट जाने वाले रास्ते मे एक लावारिश बाइक बरामद की गई है। इसे गोलीबारी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। उरीमारी पुलिस ने मामले में सघन जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment