रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का 74वां जन्मदिन मंगलवार को कांग्रेस भवन में केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहाय जी ने समाज के सभी वर्गों के विकास में अहम योगदान दिया है। वे युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं और हमेशा गलत नीतियों व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।
कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी सहाय को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सहाय जी अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही संघर्ष और सेवा के प्रतीक रहे हैं।

No comments:
Post a Comment