3 जुलाई को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का होगा उद्घाटन; जाम से मिलेगा छुटकारा | Ranchi Day 3 जुलाई को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का होगा उद्घाटन; जाम से मिलेगा छुटकारा - Ranchi Day

Breaking

7/01/2025

3 जुलाई को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का होगा उद्घाटन; जाम से मिलेगा छुटकारा

3 जुलाई को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर ranchi day

झारखंड की राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने वाला रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर तीन जुलाई 3 July 2025 को गुरूवार के दिन राजधानी वासियों को समर्पित किया जाएगा। पहले इसका उद्घाटन 19 जून को प्रस्तावित था, लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसे स्थगित कर नई तिथि घोषित की है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय द्वारा जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है।

एनएच-75 पर निर्मित 3.57 किमी लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर नागाबाबा खटाल से हेहल पोस्ट ऑफिस और पिस्का मोड़ से इटकी रोड तक 101 पिलरों पर बनाया गया है। नवंबर 2022 में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य कुछ तकनीकी कारणों और भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण चार महीने विलंब से पूरा हुआ। इस परियोजना की कुल लागत 400 करोड़ रुपये है। यह फ्लाईओवर हरमू रोड, पंडरा, मांडर, गुमला जैसे क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत देगा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने फ्लाईओवर का नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर रखने की मांग की है।

भाजपा ने फ्लाईओवर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की वकालत की है। रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा है कि केंद्रीय योजना के तहत बने इस फ्लाईओवर का नामकरण एक प्रक्रिया के तहत होगा और राजनीति से बचना चाहिए।

आजसू पार्टी के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कहा है कि विनोद बिहारी महतो ने झारखंड की अस्मिता और पढ़ो और लड़ो की भावना को बुलंद किया। फ्लाईओवर का नामकरण उनके नाम पर करना ठीक रहेगा।

सभी राजनीति पार्टी ने अपने सुझाव दिए हैं फ्लाईओवर का नाम रखने पर

झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM - दिशोम गुरु शिबू सोरेन
भाजपा BJP - अटल बिहारी वाजपेयी
आजसू AJSU - विनोद बिहारी महतो

आपकी राय क्या है कमेंट करके बताएं





No comments:

Post a Comment