प्रभातम मॉल बना रणक्षेत्र, भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज - Ranchi Day

Breaking

6/13/2025

प्रभातम मॉल बना रणक्षेत्र, भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सांसद ढुलू महतो और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह

धनबाद : शहर के धैया स्थित प्रभातम मॉल शुक्रवार को उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब भाजपा सांसद ढुलू महतो और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। झड़प के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एहतियातन प्रभातम मॉल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। साथ ही, पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। झड़प के कारण आम लोगों में भय का माहौल है और स्थानीय व्यापार प्रभावित हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है।

धनबाद: प्रभातम मॉल में हंगामे पर पुलिस की सख्ती, तीन हिरासत में – DSP ने दी चेतावनी

धनबाद: प्रभातम मॉल में शुक्रवार को भाजपा सांसद ढुलू महतो और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के समर्थकों के बीच हुई झड़प पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। डीएसपी (विधि व्यवस्था) नौशाद आलम ने बताया कि प्रभातम मॉल प्रबंधन की ओर से दो पक्षों के बीच झड़प की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। डीएसपी नौशाद आलम ने स्पष्ट किया कि “धनबाद में कोई भी व्यक्ति अगर कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश करेगा, तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।”

फिलहाल मॉल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और पूरे इलाके को सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

No comments:

Post a Comment