कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की | Ranchi Day कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की - Ranchi Day

Breaking

7/30/2019

कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की

डॉ. अजय कुमार ने तीन बजे से राज्य के सभी जिलाध्यक्षों, प्रवक्ता

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से डॉ अजय पार्टी में ही अपने विरोधी गुट के निशाने|
सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन, विरोधियों एवं समर्थकों में धक्का मुक्की के साथ-साथ पार्टी से निष्कासन तक हो गया। कांग्रेस भवन में डॉ. अजय गो बैक तक के नारे लगे। 

सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, दरअसल डॉ. अजय कुमार ने तीन बजे से राज्य के सभी जिलाध्यक्षों, प्रवक्ता, पार्टी के अग्रणी संगठनों के अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। बैठक के पूर्व करीब डेढ़ बजे डॉ. अजय के विरोधी रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय के समक्ष जुटे और जुलूस के रूप में कांग्रेस भवन पहुंचे, यहां धरने पर बैठ गए। दिन के ठीक 2 बजकर 5 मिनट पर डॉ. अजय कुमार कांग्रेस भवन पहुंचे। उनके पहुंचते ही विरोधियों ने डॉ. अजय गो बैक के नारे लगाते हुए उन्हें अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। लेकिन डॉ. अजय अंदर पहुंच कर ऊपर जाने लगे। इसी दौरान उनके विरोधी कांग्रेस नेता सुधीर सिंह सीढ़ी के समीप लेट गए तथा उन्हें ऊपर जाने से रोकने की कोशिश की। लेकिन डॉ. अजय उन्हें लांघते हुए ऊपरी तल्ले पर पहुंच गए। इस दौरान डॉ. अजय के सुरक्षाकर्मियों ने सुधीर सिंह तथा उनके समर्थकों को वहां से जबरन हटा दिया। 

इस बीच विरोधियों तथा डॉ. अजय के समर्थकों के बीच नोंक-झोंक भी हुई। एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की भी की। डॉ. अजय के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद कांग्रेस भवन में ही विरोधियों ने नारेबाजी करते हुए डॉ. अजय कुमार का पुतला फूंका। इसके बाद डॉ. अजय के विरोधी गुट के सदस्य वहां से चलते बने। डॉ. अजय ने तुरंत छह लोगों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित भी कर दिया। डॉ. अजय का विरोध करने वालों में मुख्य रूप से सुधीर सिंह, संटू सिंह, आशुतोष पाठक, योगेंद्र सिंह बेनी, टिंकू वर्मा आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment