दो सगी बहनों ने किया मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार | Ranchi Day दो सगी बहनों ने किया मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार - Ranchi Day

Breaking

7/08/2019

दो सगी बहनों ने किया मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार

दो सगी बहनों ने मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार

चतरा
दो सगी बहनों ने मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। मामला इटखोरी थाना क्षेत्र के करनी गांव का है। जहां बेटियों ने पति के साथ मिलकर अपनी सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को घर में बने कुएं के बगल मे फेंक दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक सौतेले दामाद और दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया। 
इस मामले में मुख्यालय डीएसपी ने भी थाना पहुंचकर नामजद आरोपितों से घटना के संबंध मे पूछताछ की।इस संबंध में रिटायर्ड शिक्षक रामलखन दांगी की दूसरी पत्नी सरिता देवी के भाई अर्जुन दांगी ने थाने में दिए गए आवेदन में सौतेली पुत्री सरिता देवी, उषा देवी और दामाद शहरजाम गोसाईडीह निवासी सूर्यदेव प्रसाद निराला पर संपत्ति विवाद में सरिता देवी की हत्या करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि दामाद और सौतेली बेटियां संपत्ति बंटवारे को लेकर अक्सर सरिता देवी से झगड़ा करते थे। शनिवार को भी संपति बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था।

No comments:

Post a Comment