अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने की हत्या | Ranchi Day अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने की हत्या - Ranchi Day

Breaking

7/08/2019

अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने की हत्या

पत्नी ने हत्या कर घर में ही शव को दिया दफना j khabar

भागलपुर में एक पत्नी ने अपनी मर्यादा को तोड़ते हुवे एक घिनौने अपराध कर डाला, महिला ने प्रेमी के चक्कर में पति को ही मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं हत्या की अपने इस करतूत को छिपाने के लिए महिला ने अपने पति की लाश को घर के अंदर ही दफन कर दिया। मगर सोमवार सुबह लाश की दुर्गंध ने इस कत्ल का राज खोल कर रख दिया। हत्या की यह दिल दहला देने वाली घटना सनहौला थाना क्षेत्र के बड़ी रामसी गांव की है। जहां बदबू आने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक कैलू दास 5 दिन से लापता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि 5 दिन पूर्व ही उसकी हत्या कर शव को घर के अंदर दफना दिया गया है। बताया जाता है कि घटना का कारण पत्नी का अवैध संबंध था जिसका कैलू दास विरोध करता था। पत्नी अक्सर घर पर अनजान लोगों को बुलाती थी। इसको लेकर कई बार पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था।

No comments:

Post a Comment