अभी तक की प्रमुख खबरें 20 जुलाई 2019 - Ranchi Day

Breaking

7/20/2019

अभी तक की प्रमुख खबरें 20 जुलाई 2019

j khabar latest news ranchi

📰 सारायकेला:- सारायकेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, चौका थाना क्षेत्र से चार नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सभी नक्सली महाराज प्रामाणिक दस्ते के बताए जा रहे हैं, पुलिस कर रही पूछताछ

📰 राँची : पिठोरिया थाना क्षेत्र केनयाटोली-जमुआरी उरांव मसना के समीप,युवक  का मिला शव, हत्या कर शव को फेके जाने की सम्भावना।

📰 रांची:- चेन्नई में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए दस मजदूरों का शव सेवा विमान से  रांची पहुंचा। 18 जुलाई को चेन्नई के वेल्लुपुरम इलाके में सड़क दुर्घटना में 8 मजदूरों की मौत हो गई थी। 2 मजदूरों की उपचार के दौरान मौत। सभी मजदूर टॉवर कंपनी चेन्नई के निर्माण में काम करने के लिए गए थे।
📰 पलामू- चैनपुर थाना क्षेत्र के महुगांवा गांव में एक महिला की गला दावा कर हत्या। महिला के  परिजनों ने उसके पति और ससुर के खिलाफ चैनपुर थाना में   हत्या का मामला कराया दर्ज।पलामू- चैनपुर थाना क्षेत्र के महुगांवा गांव में एक महिला की गला दावा कर हत्या। महिला के  परिजनों ने उसके पति और ससुर के खिलाफ चैनपुर थाना में   हत्या का मामला कराया दर्ज।

📰 बोकारो के चास जोधाडीह मोड़ में खनन विभाग के टास्क फोर्से के द्वारा की गई छापेमारी में कूल 15 ट्रेक्टर  अवैध बालू लदी जप्त।

📰 द‍िल्‍ली कांग्रेस की अध्‍यक्ष तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सेहत खराब हो होने के बाद उन्हें एस्‍कॉर्ट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

📰 नगर निगम द्वारा बकरी बाजार मैदान में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाये जाने के निर्णय के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोला। पार्टी ने शुरु किया "बकरी बाजार मैदान बचाओ अभियान"। चलाया गया हस्ताक्षर अभियान अौर किया गया जनसंपर्क


No comments:

Post a Comment