सोने के दुकानदार से 25 से 30 लाख रुपए जेवरात लेकर अपराधी हुए फरार | Ranchi Day सोने के दुकानदार से 25 से 30 लाख रुपए जेवरात लेकर अपराधी हुए फरार - Ranchi Day

Breaking

2/07/2026

सोने के दुकानदार से 25 से 30 लाख रुपए जेवरात लेकर अपराधी हुए फरार

सोने के दुकानदार से ranchi day

बड़कागांव में दिनदहाड़े चली गोली, सोने के दुकानदार से 25 से 30 लाख रुपए जेवरात लेकर अपराधी हुए फरार

जाते-जाते चलाई 4 से 5 राउंड गोली, एक व्यक्ति घायल, हजारीबाग रेफर

बड़कागांव।बड़कागांव स्थित डेली मार्केट के समीप जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से 22 से 25 लाख का जेवरात लेकर फरार हो रहे अपराधियों ने चलाई गोली। गोली चलने से सुधीर सोनी नामक व्यक्ति का घायल होने की खबर। सुधीर सोनी की स्थिति खतरे से है बाहर। हाथ में लगी है गोली। 3 अपराधी अपाची बाइक पर थे सवार। 4 से 5 राउंड चली गोली। घटनास्थल पर अफरा तफरी का मचा माहौल। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी। सुधीर सोनी को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग किया गया रेफर।

No comments:

Post a Comment