नहीं रहे इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग
इंडियन आइडल 3 के विजेता प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक जाने से उनके फैंस और इंडस्ट्री में गहरा शोक है।
प्रशांत तमांग ने 2007 में इंडियन आइडल 3 जीतकर देशभर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने गायकी के साथ-साथ अभिनय में भी कदम रखा और उन्हें कई प्रोजेक्ट्स में सराहा गया। वे वेब सीरीज ‘Paatal Lok’ में भी नजर आए थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर फैंस और साथियों ने अपने शोक और श्रद्धांजलि व्यक्त की। प्रशांत तमांग की इस तरह अचानक विदाई ने मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया है।
अधिकारिक कारणों के अनुसार उनके निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट या स्ट्रोक बताया जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि का इंतजार है।
No comments:
Post a Comment