झारखंड को मिलेगी मेडिको सिटी की सौगात, तेलंगाना मॉडल पर होगी स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत | Ranchi Day झारखंड को मिलेगी मेडिको सिटी की सौगात, तेलंगाना मॉडल पर होगी स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत - Ranchi Day

Breaking

1/11/2026

झारखंड को मिलेगी मेडिको सिटी की सौगात, तेलंगाना मॉडल पर होगी स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत

irfan ansari news hospital

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के विज़न और तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंथ रेड्डी जी के सहयोग से झारखंड में मेडिको सिटी और सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों की स्थापना की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है।

तेलंगाना में झारखंड भवन के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है, जिसका मार्च में आवंटन किया जाएगा।
इसके साथ ही AIG सहित कई बड़े अस्पताल समूहों से जल्द MOU किए जाएंगे, ताकि हार्ट, किडनी, कैंसर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं झारखंड में ही उपलब्ध हो सकें।

अब झारखंड के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा
झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प है।

No comments:

Post a Comment