सिमडेगा: सिमडेगा सदर अस्पताल में सोमवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज के दौरान एक मरीज के परिजन ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे कुछ लोग एक मरीज को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ड्यूटी डॉक्टर बिनय किंडो ने मरीज का उपचार शुरू किया ही था कि किसी बात को लेकर मरीज के एक परिजन ने अचानक डॉक्टर पर हमला कर दिया। इस दौरान डॉक्टर बिनय किंडो का कपड़ा भी फट गया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मौके से भाग रहे दो लोगों को पकड़ लिए जाने की सूचना है।
डॉक्टर बिनय किंडो ने बताया कि वे बेहोशी की हालत में लाए गए मरीज का इलाज कर रहे थे, तभी नशे की हालत में मौजूद एक व्यक्ति ने अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने अपना परिचय भी दिया, लेकिन आरोपी सुनने की स्थिति में नहीं था।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments:
Post a Comment