जुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर को असम लाए जाने की तैयारियां शुरू होगी। कल उनका अंतिम संस्कार असम में होगा। जुबिन गर्ग की अचानक मृत्यु ने दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस को दुखी कर दिया है। जुबिन गर्ग ने असमी व हिंदी के अलावा बंगाली, ओडिया, खासी, मणिपुरी, अंग्रेजी, सिन्धी, कन्नड़ सहित कुल 40 भाषाओं में गायकी की थी। जुबिन गर्ग मेघालय के तुरा में एक असमी ब्राह्मण परिवार में जन्मे थे। संगीतकार जुबिन मेहता के नाम से प्रेरित होकर इनके माता-पिता ने इन्हें ये नाम दिया था। जुबिन की माता जी भी गायिका थी। इनकी माता का नाम इली बोरठकुर था। जबकी इनके पिता मोहिनी बोरठकुर मजिस्ट्रेट थे। जुबिन की एक बहन भी थी जिनका नाम जोगकी बरठकुर था। 2002 में एक कार दुर्घटना में उनका देहांत हो गया था। उसी साल जुबिन गर्ग ने फैशन डिज़ाइनर गरिमा सैकिया से शादी की थी। जुबिन गर्ग का करियर साल 1992 में शुरू हुआ था। ईश्वर जुबिन गर्ग जी को अपने सदचरणों में स्थान दें।
9/20/2025
Home
Desh
Entertainment
बहुत बुरी खबर फ़िल्म जगत से आ रही है। मशहूर गायक जुबिन गर्ग की आज मृत्यु हो गई है
बहुत बुरी खबर फ़िल्म जगत से आ रही है। मशहूर गायक जुबिन गर्ग की आज मृत्यु हो गई है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment