घर बैठे पार्ट टाइम करने का झांसा देकर 7.56 लाख रुपए की ठगी | Ranchi Day घर बैठे पार्ट टाइम करने का झांसा देकर 7.56 लाख रुपए की ठगी - Ranchi Day

Breaking

9/20/2025

घर बैठे पार्ट टाइम करने का झांसा देकर 7.56 लाख रुपए की ठगी

घर बैठे पार्ट टाइम करने का झांसा देकर 7.56 लाख रुपए की ठगी

रांची। पुंदाग की रहने वाली एक महिला संवेदना कुमारी से साइबर अपराधियों ने घर बैठे पार्ट टाइम करने का झांसा देकर 7.56 लाख रुपए की ठगी कर ली। संवेदना कुमारी ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन दिखा। जिसमें गैर कामकाजी महिलाओं के लिए घर बैठे हर दिन दो से तीन घंटे काम कर 2 से 5 हजार रुपए ऑन लाइन कमाने का ऑफर दिखा। संवेदना को ऑफर अच्छा लगा। उन्हें एक महिला ने टेलीग्राम पर संपर्क किया और अपने ग्रुप में शामिल कर लिया।

पहले कुछ छोटे काम दिए गए। जिनका स्क्रीन शॉट डालने पर उन्हें कुछ रूपए मिले। बाद में साइबर अपराधियों ने उन्हें वीआईपी ग्रुप में जोड़ दिया। फिर उन्हें कुछ और बोनस के रूप में दिया गया। इसके बाद उनसे ज्यादा कमाई के लिए पैसे इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। जैसे ही संवेदना ने पैसे डालने शुरू किया उनको बोला गया कि आपका एकाउंट फ्रीज हो गया है। फिर पैसे निकालने के लिए उन्हें फिर से टास्क दिया गया। उनसे धीरे धीरे उनसे 7.56 लाख रुपए ले लिए गए और उनके एकाउंट में 9.13 लाख रुपए दिखाए गए। पैसे निकालने की संवेदना ने कोशिश की तो ट्रांजेक्शन फेल हो गया। उनसे पैसे निकालने के लिए फिर और राशि की मांग की गई। तब उन्हें समझ में आया कि वह ठगी की शिकार हो गई है।

No comments:

Post a Comment