रांची में पार्किंग एजेंसियों की मनमानी पर रोक, नगर निगम ने जारी किए सख्त निर्देश - Ranchi Day

Breaking

6/14/2025

रांची में पार्किंग एजेंसियों की मनमानी पर रोक, नगर निगम ने जारी किए सख्त निर्देश

रांची में पार्किंग एजेंसियों की मनमानी पर रोक

रांची: राजधानी रांची में अब पार्किंग एजेंसियों की मनमानी पर लगाम लगने जा रही है। नगर निगम प्रशासक संदीप सिंह के आदेश पर यह निर्देश जारी किया गया है। नगर निगम ने कहा है कि जो एजेंसियां पार्किंग प्रबंधन का काम कर रही हैं, उनके कर्मियों के लिए यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा। बिना पहचान पत्र और निर्धारित वेशभूषा के कोई भी कर्मी पार्किंग शुल्क नहीं वसूल सकेगा।

नगर निगम को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि राजधानी के विभिन्न पार्किंग स्थलों पर अधीक शुल्क वसूला जा रहा है और आम नागरिकों से बदसलूकी की जा रही है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अब सख्ती बरतने का फैसला लिया है।

लाइसेंस होगा रद्द:
नगर निगम ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई एजेंसी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करती है, तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment