हजारीबाग: ग्रवादियों का उत्पात, दो वाहनों में लगाया आग | Ranchi Day हजारीबाग: ग्रवादियों का उत्पात, दो वाहनों में लगाया आग - Ranchi Day

Breaking

6/01/2025

हजारीबाग: ग्रवादियों का उत्पात, दो वाहनों में लगाया आग

ग्रवादियों का उत्पात, दो वाहनों में लगाया आग


हजारीबाग जिले में हथियारबंद उग्रवादियों ने रविवार की रात एक बड़ी घटना कोअंजाम दिया है. टीपीसी संगठन के उग्रवादियों ने जिला के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पगार ओपीथाना क्षेत्र के पांडू में उग्रवादियों ने जम कर उत्पात मचाया है. उग्रवादियों ने केडी परियोजना मेंकोयला उत्पादन में लगे बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों में गोली बारी करते हुए आगलगा दिया.

उग्रवादियों के द्वारा वाहनों में आग लगने से वाहन पूरी तरह से जल गया. वहीं उग्रवादियो के गोलीबारी में एक युवक को घायल होने की सूचना हैं.

घटना टीएसपीसी संगठन के द्वारा किया गया हैं. घटना स्थल से संगठन के सब जोनल कमांडरकौशल जी का पत्र भी मिला हैं. घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर समेतपुलिस बल घटना स्थल में पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई हैं.घटनास्थल से मिले टीपीसीके पत्र में संगठन के कौशल जी ने एनटीपीसी, सीसीएल एलएंडटी समेत डीओ होल्डर कंपनियोंको गोली बारी व आग जनी की घटना का हवाला देते हुए बिना बात किए काम नहीं करने काहिदायत दिया हैं. आगे कहा है कि बिना बात किए काम शुरू करने पर इससे भी बड़ी घटना कोअंजाम दिया जाएगा. जिसका जिम्मेवार कंपनी खुद  होंगे. 

No comments:

Post a Comment