अगर फ्री में एलईडी टीवी और सेट टॉप बॉक्स चाहते हैं, तो रिलायंस जियो गीगाफाइबर के लिए आज ही रजिस्ट्रेशन करा दें। कंपनी ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। कंपनी ऑनलाइन इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने हाल ही में इस तरह की घोषणा की थी। इसके अनुसार जो लोग रिलायंस जियो गीगा फाइबर का 1 साल का पैकेज लेंगे उन्हें फ्री में एलईडी टीवी के अलावा सेट टॉप बॉक्स दिया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य ऑफर्स मिलेंगे।
रिलायंस जियो गीगाफाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन कराना काफी आसान है। सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट पर जाएं। यहां पर नाम, पता और अन्य जानकारी दें। बाद में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीवी आएगा। अगर गीगाफाइबर सर्विस आपके क्षेत्र में चालू हो गई होगी तो आपको रिलायंस जियो से कॉल आएगी। इस फोन के माध्यम से कर्मचारी आपकी दी जानकारी को पक्का करेगा। जैसे ही आप जानकारी कन्फर्म कराएंगे, 24 घंटे के अंदर ही आपका जियो ब्रॉडबैंड कनेक्शन चालू कर दिया जाएगा। जियो गीगाफाइबर का कनेक्शन होने के लिए आपको एड्रेस प्रूफ देना होगा। इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज देने होंगे।
इसके बाद जियो का कर्मचारी इस दौरान का फोटो लेगा। अगर किसी और के नाम कनेक्शन लिया जा रहा है, तो उसकी फोटो ली जाएगी। इसके अलाव ग्राहक को राउटर के लिए 2500 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करानी होगी। यह रिक्योरिटी राशि रिफंडेबल होगी। इस सिक्योरिटी राशि का पेमेंट डिजिटल मोड में ही करना होगा। जो बाद में वापस किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment