बिहार में दो जगहों पर बच्चा चोरी के अफवाह में हुई जमकर पिटाई - Ranchi Day

Breaking

8/10/2019

बिहार में दो जगहों पर बच्चा चोरी के अफवाह में हुई जमकर पिटाई

बिहार में  दो जगहों पर बच्चा चोरी के अफवाह में हुई जमकर पिटाई


भीड़तंत्र का क्रूर चेहरा एक बार फिर देखने को मिला है। बिहटा और कैमूर में लोगों ने बच्चा चोरी करने के अफवाह में आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बिहटा में लोगों के हाथों पीटे गए व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

बिहटा में बच्चा चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। गांव वाले बेरहमी से व्यक्ति को लाठी डंडे से पिट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह से घायल व्यक्ति को भीड़ के हाथों से बचा कर अस्पताल ले गए। लोगों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।

रास्ता भटक गए युवक का..
वहीं कैमूर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। दुर्गावती रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम में एक व्यक्ति को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर खूब पीटा। लोगों की पिटाई से व्यक्ति लहूलुहान हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे भीड़ के हाथों से बचा कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की जांच में सामने आया कि व्यक्ति बच्चा चोर नहीं था बल्कि रास्ता भटक गया था।

No comments:

Post a Comment