सरायकेला-खरसावां - नक्सली गोलाबारी में पांचों पुलिसकर्मी शहीद हो गए। - Ranchi Day

Breaking

6/14/2019

सरायकेला-खरसावां - नक्सली गोलाबारी में पांचों पुलिसकर्मी शहीद हो गए।


झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकुडू साप्ताहिक हाट में विधि व्यवस्था की पड़ताल करने गए छोटाबाबू समेत पांच पुलिसकर्मियों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। जिस दौरान नक्सली गोलाबारी में पांचों पुलिसकर्मी शहीद हो गए। घटना शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे की है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार को दो बाइक पर सवार पांच-छह लोग चाकू और हथियार के बल पर सभी पुलिसकर्मियों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही गोली मारी। इसके बाद उनकी बंदूक लेकर पश्चिम बंगाल की ओर भाग गए। घटना के बाद हाट में भगदड़ मच गई।

लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में नक्सली घटनाएं अचानक काफी बढ़ गई हैं।
जानकारी के अनुसार, कटिया के साप्ताहिक हाट में ब्रजेश साहु मुर्गा का दुकान लगाए हुए था। गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे तीन सदस्यीय माओवादियों का दस्ता उसके पास पहुंचा और उसे दबोच लिया। उसके हाथ बांध दिए और अपहरण कर ले गए। बाजार से लगभग आधा किलोमीटर दूर माओवादियों ने उसे गोली मार दी। घटना स्थल पर ही ब्रजेश ने दम तोड़ दिया।

यहीं माओवादियों ने जिस ट्रक में आग लगाई वह सुबह आठ बजे तक सुलगता रहा। नक्सल खौफ से किसी को आग बुझाने की हिम्मत नहीं हुई। पुलिस शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टर्माटम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। मारा गया ब्रजेश भाजपा का बूथ संयोजक था। वह बानालात का ही रहने वाला था। गुमला में तीन वर्ष बाद माओवादियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

No comments:

Post a Comment