राज्य के प्रत्याशी कोई हो वो तो मोदी के नाम पर वोट देंगे - Ranchi Day

Breaking

5/04/2019

राज्य के प्रत्याशी कोई हो वो तो मोदी के नाम पर वोट देंगे

latest news, politics, modi j khabar

रांची, लोक सभा चुनाव 2019 की शुरुआत में रांची से भाजपा प्रत्याशी का नाम घोषित करने में काफी बातें हो रही थी, की कौन होगा लोक सभा रांची से भाजपा का उमीदवार | वर्तमान सांसद रामटहल चौधरी को रिटायर करते हुए उनकी जगह खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ को टिकट दिया गया|
रांची के जाने-माने व्यापारी संजय सेठ झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष हैं. वह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के भी अध्यक्ष हैं|

वाणिज्य में स्नातकोत्तर और व्यापार प्रबंधन की पढ़ाई करने वाले सेठ का वायुसेना के साथ-साथ सरकारी और निजी कंपनी में भी चयन हुआ. पंजाब नेशनल बैंक के अलावा मशहूर कंपनी उषा मार्टिन में भी उनका चयन हो चुका था, लेकिन उन्होंने समाजसेवा को प्राथमिकता दी. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नमो मंत्र के बैनर तले संजय सेठ ने जबर्दस्त अभियान चलाया था|
लेकिन आम लोगो में उनकी पहचान कुछ  खास नहीं हैं, आम लोगो के लिए संजय सेठ एक नए चेहरे के तौर पर उतरे है| 

कुछ लोगो का कहना हैं की भले वो संजय सेठ को नहीं जानते पर मोदी को ही अपना वोट देंगे, मतलब की राज्य के प्रत्याशी कोई हो वो तो मोदी के नाम पर वोट देंगे | और कहीं न कही प्रत्याशिओं को भी इसकी जानकारी है इसलिए उन्हने अपनी प्रचार वाहनों में अपने तस्वीर से बड़ी मोदी की तस्वीर लगा रखा हैं |

No comments:

Post a Comment