गांधी का पोस्टर लगाने वाला मजदूर पहन रखा था मोदी के नाम की टी-शर्ट, | Ranchi Day गांधी का पोस्टर लगाने वाला मजदूर पहन रखा था मोदी के नाम की टी-शर्ट, - Ranchi Day

Breaking

4/26/2019

गांधी का पोस्टर लगाने वाला मजदूर पहन रखा था मोदी के नाम की टी-शर्ट,

राहुल  कांग्रेसी नेताओं ने देख कर उन्हें काम करने से मना किया और बाहर भेज दिया
जयपुर: शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सुबह इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के मुख्य आतिथ्य में बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था. इसके लिए तैयारियां की जा रही थी. इस दौरान मजदूर वहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बैनर लगा रहे थे. इनमें से एक मजदूर ने 16 जनवरी, 2018 को बाड़मेर में आयोजित हुए बाड़मेर रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल परियोजना के शुभारंभ के दौरान तैयार करवाई गई टी-शर्ट पहन रखी थी.

टी-शर्ट पर बड़े अक्षरों में योजना के नाम के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी का नाम लिखा हुआ था. पहले तो इस पर किसी का ध्यान नहीं गया. लेकिन बाद में जब कांग्रेस नेताओं का इस पर ध्यान गया तो उन्‍होंने मजदूर को वहां से हटा दिया.

No comments:

Post a Comment