राँची में जल्द दिखेगा फ्लाईओवर का नया नेटवर्क! | Ranchi Day राँची में जल्द दिखेगा फ्लाईओवर का नया नेटवर्क! - Ranchi Day

Breaking

9/10/2026

राँची में जल्द दिखेगा फ्लाईओवर का नया नेटवर्क!

Ranchi flyover


राँची। राजधानी राँची में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शहर में तीन नए फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

जानकारी के मुताबिक करमटोली, अरगोड़ा और हरमू फ्लाईओवर के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इन तीनों महत्वपूर्ण स्थानों पर फ्लाईओवर निर्माण का काम शुरू होने की तैयारी है।

अक्टूबर से शुरू हो सकता है निर्माण

बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के बाद अक्टूबर महीने से तीनों फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।

स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (SHAJ) की ओर से इन फ्लाईओवरों का निर्माण कराया जाएगा।

इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद राँची के प्रमुख व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम होने और लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

अब देखना होगा कि निर्माण कार्य तय समय पर शुरू होकर कब तक पूरा होता है।

 राँची की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — Ranchi Day

“आपके शहर की अपनी खबर”

No comments:

Post a Comment