रांची। झारखंड आजसू AJSU पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता श्री डॉ. देवशरण भगत जी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
डॉ. भगत जी ने झारखंड आंदोलन से लेकर वर्तमान राजनीति तक अपने विचार, संघर्ष और मार्गदर्शन से न केवल पार्टी को बल्कि नई पीढ़ी को भी दिशा देने का कार्य किया है। उनकी स्पष्टवादिता, वैचारिक मजबूती और जनहित के प्रति समर्पण उन्हें एक सशक्त राजनीतिक व्यक्तित्व बनाता है।
आजसू पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से कामना की है। सभी ने उनके नेतृत्व में झारखंड के हित में निरंतर संघर्ष और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।

No comments:
Post a Comment