चतरा: टंडवा में कोयला ढुलाई में लगे करीब 1500 हाइवा मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को पांचवें दिन भी जारी रही। हाइवा मालिकों ने टंडवा थाना प्रभारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके विरोध में उन्होंने कोयला परिवहन पूरी तरह बंद कर रखा है।
12 नवंबर से ढुलाई बंद, सरकार को रोजाना ₹1 करोड़ का नुकसान
हड़ताल शुरू होने के बाद से कोयला ढुलाई पूरी तरह ठप है, जिससे राज्य सरकार को प्रतिदिन लगभग एक करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं, कोयला परियोजनाओं की उत्पादन और आपूर्ति पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टंडवा–सिमरिया रोड के खधैया में मौखिक नो-एंट्री लागू करने से भी ट्रांसपोर्टर नाराज हैं और प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध होकर हड़ताल पर चले गए।
हाइवा मालिकों का आरोप: 5 से 10 हजार तक की अवैध वसूली
हाइवा मालिकों का कहना है कि रात के समय थाना प्रभारी गाड़ियों को रोककर खराब लाइट, अधिक लाइट, खराब तिरपाल, या स्पीड मीटर खोलकर चलाने जैसे

No comments:
Post a Comment