राॅंची। के बुढ़मू से अपने साले के साथ गांव जा रहा युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हजारीबाग में हुए दर्दनाक हादसे में जीजा-साले दोनों की मौत हो गयी। दशहरा के दिन 2 परिवारों के चिराग बुझ गये। मानवाधिकार मीडिया कांके बुढ़मू। दोनों अपने-अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। दुर्घटना के बाद लोगों चरही-घाटो मार्ग को जाम कर दिया।
विजयादशमी के दिन हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के फुसरी पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। सुबह करीब 11:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड छापर निवासी बंटी सोरेन (25), पिता नारायण सोरेन और बहेरा पंचायत कजरी निवासी अभिषेक मुर्मू (18), पिता मंगरा मांझी के रूप में हुई है।

No comments:
Post a Comment