झारखंड में कलाकार प्रतिभावान हैं, लेकिन इसकी कला को निखारने की जरूरत है: बंधु तिर्की - Ranchi Day

Breaking

7/26/2025

झारखंड में कलाकार प्रतिभावान हैं, लेकिन इसकी कला को निखारने की जरूरत है: बंधु तिर्की

 

बंधु तिर्की

झारखंड प्रदेश कांग्र्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के मोरहाबादी स्थित आवास पर झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में झारखंडी कलाकारों को सम्बोधित करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड में कलाकार प्रतिभावान हैं, लेकिन इसकी कला को निखारने की जरूरत है। बहुत जल्द राज्य सरकार से कलाकारी के लिए एक कला एकेडमी के गठन की मांग रखी जाएगी। इसके लिए राज्य के सभी 24 जिलों से कलाकारों के सम्मान में एक समागम का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और उनका सम्मान करना है।

कलाकारों के जीवन परिचय पर आधारित एक सोवेनियर का प्रकाशन किया जाएगा। कार्यक्रम को गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ एम तौसीफ, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंजूर अहमद अंसारी, निरंजन पासवान, खुर्शीद हसन रूमी ने संबोधित किया। बैठक में राज्य स्तरीय कलाकारों में पवन कुमार राय, पंकज कुमार, रमेश गुप्ता, भूषण मुण्डू, वर्षा लकड़ा, पूजा मुंडा, रूपेश गुप्ता, पूजा मुंडा, अंजली देवी, ज्योति मिंज, सुनैना कच्छप के अलावा भारी संख्या में कलाकार शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment