आर्मी के एक जवान ने घरेलू विवाद में चाकू मारकर की अपनी पत्नी हत्या - Ranchi Day

Breaking

8/02/2019

आर्मी के एक जवान ने घरेलू विवाद में चाकू मारकर की अपनी पत्नी हत्या


खेलगांव थाना क्षेत्र में रहने वाले आर्मी के एक जवान ने घरेलू विवाद में चाकू मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी|

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर के करीब 2 बजे जवान देशपाल अठावले ने अपनी ही पत्नी मनीषा अठावले की बड़ी बेरहमी से चाकू से मारकर हत्या कर दी.
घरेलू विवाद के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि हत्या के पीछे मुख्य कारण क्या था आरोपी जवान की गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा|

अपनी पत्नी को चाकू मारने के बाद आरोपी जवान देशपाल अठावले से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी|

मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है, वहीं पुलिस का कहना है कि महिला के परिजन महाराष्ट्र से आ रहे हैं, जिसके बाद ही पूरी तरह घटना की जानकारी मिल पायेगी|

वहीं दोनों बच्चे काफी छोटे हैं, इसलिए उनसे कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस आरोपी जवान के गिरफ्तारी का प्रयास में जुटी हुई है|

No comments:

Post a Comment