Xiaomi ने भारत में दो नए स्मार्टफोन्स Redmi K20, Redmi K20 Pro लॉन्च किए हैं| लेकिन स्पेन में कंपनी ने Mi A3 भी आज ही लॉन्च कर दिया गया है| इसका टीजर पहले ही आज चुका था| दरअसल Mi A3 को आप Mi CC9 का रिब्रांडेड एडिशन ही समझ सकते हैं, क्योंकि इसके स्पेसिफिकेशन्स वैसे ही हैं|
चीन में शाओमी ने कुछ समय पहले ही Mi CC9 लॉन्च किया था. इन दोनों में एक फर्क है और वो सॉफ्टवेयर का है. चूंकि Mi A सीरीज कंपनी की तरफ से Android One सीरीज है, जबकि Mi CC9 में Android Pie बेस्ड MIUI 10 दिया गया है. इसके अलावा दूसरे हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे ही हैं|
Xiaomi Mi A3 के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन की बात करें तो ये MI CC9 जैसा ही है| इसमें 6.088 इंच की ओलेड डिस्प्ले दी गई है| स्मार्टफोन में Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन है| इसमें आपको Qualcomm Snapdrgaon 665 प्रॉसेसर मिलता है| मेमोरी वेरिएंट्स की बात करें तो इसमें 4GB रैम के साथ 64GB की इंटर्नल स्टोरेज है, जबकि दूसरे वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल मेमोरी है| माइक्रो एसडी कार्ड के साथ इसकी मेमोरी बढ़ा सकते हैं|
Xiaomi Mi A3 में फोटॉग्रफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा दिया गया है| इन ट्रिपल कैमरा सेटअप में प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है, जबकि तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा दिया गया है| सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में डॉट नॉच में रियर कैमरा दिया गया है|
Xiaomi Mi A3 में कंपनी ने इस बार 4030mAh की बैटरी दी गई है| Mi A3 में स्टॉक एंड्रॉयड है और इसकी बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है| Xiaomi Mi A3 की कीमतों की बात करें तो यह 249 यूरो की शुरुआती कीमत के साथ मिलेगा| भारतीय कीमत 19,000 रुपये होगा| दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की मेमोरी दी गई है और इसकी कीमत 279 यूरो है यानी भारतीय कीमत में ये 21,500 रुपये है|

No comments:
Post a Comment