Ranchi में होने जा रहा है Royal Champions League 2026, विजेता को ₹51,000 का इनाम | Ranchi Day Ranchi में होने जा रहा है Royal Champions League 2026, विजेता को ₹51,000 का इनाम - Ranchi Day

Breaking

4/05/2026

Ranchi में होने जा रहा है Royal Champions League 2026, विजेता को ₹51,000 का इनाम

 

Royal Champions League 2026

Ranchi: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मई 2026 में Ranchi में Royal Champions League (RCL) का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹51,000 और रनर-अप को ₹31,000 का आकर्षक इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी रखे गए हैं, जिनमें Man of the Match, Player of the Series, Best Batsman, Best Bowler और Best Fielder शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार, इस 10 दिवसीय टूर्नामेंट में प्रतिदिन 500 से 2000 दर्शकों के पहुंचने की संभावना है, जिससे यह आयोजन और भी खास बन जाएगा। खास बात यह है कि टूर्नामेंट का उद्घाटन और समापन समारोह क्षेत्र के बड़े राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति में किया जाएगा।

सभी खिलाड़ियों को टीम की ओर से ड्रेस भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे टूर्नामेंट का प्रोफेशनल स्तर और बढ़ेगा।

एंट्री फीस: ₹21,000 प्रति टीम
कुल टीमें: सिर्फ 8 (सीमित स्लॉट)
स्थान: Ranchi, Jharkhand

इच्छुक टीमें जल्द से जल्द अपनी एंट्री सुनिश्चित करें, क्योंकि स्लॉट सीमित हैं।

📞 बुकिंग/संपर्क: 9709900747 / 9771299219

No comments:

Post a Comment